मुख्यमंत्री जी सोयी हुई पुलिस के बलबूते कैसे कायम करेंगे कानून का इकबाल - डॉ चन्द्रमोहन

Update: 2016-06-24 11:15 GMT
लखनऊ
 भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव अपना इकबाल कायम करने में पुरी तरह विफल साबित हो रहे है। जब सरकार ही सो रही है तो पुलिस को भी सोना ही है। मुख्यमंत्रंी बताये कि क्या अलसाई पुलिस के बलबूते ही प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारेंगे ? मुख्यमंत्री जी अपना और अपनी पुलिस का इकबाल तो पहले कायम कीजिये ?
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ चन्द्रमोहन ने कहा कि डाॅयल 100 के मीडिया प्रेजेटेंशन के दौरान जब पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री के उदबोधन को अनसुना करने के लिए सोने लग जाये तो मुख्यमंत्री की बात ही सही लगती है कि ''पुलिस को हर बात बार-बार बतानी पड़ती है''।


प्रदेश प्रवक्ता डॉ चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण करने पर भी कानून का इकबाल कायम करने में पूरी तरह विफल रहे है। प्रदेश सरकार द्वारा पूरे जोर-शोर से 1090 का प्रसार किया। लेकिन प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने में अक्षम ही साबित हुआ। प्रदेश के मुखिया बताये कि बरेली के वाट्सएप प्रकरण के अलावा उन्होंने अपने शासनकाल में सोशल मीडिया के माध्यम से आयी हुई कितनी शिकायतों को अभी तक निस्तारण किया ?


प्रदेश प्रवक्ता ने कहा प्रदेश में सपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद 4 वर्षो में पुलिस पर हमले के कुल 1045 मामले थानो में दर्ज किये गये जो किसी भी शासनकाल सर्वाधिक अराजकता रिकार्ड है। प्रदेश सरकार के मुखिया बताते कि गोरखपुर के एसएसपी अंनत देव पर कार्यवाही क्यों की जाती है, मथुरा में जवाहरबाग प्रकरण के बाद भी तत्कालीन एसएसपी पर कार्यवाही क्यों नहीं होती है। प्रदेश में सत्तासीन समाजवादी पार्टी के नेताओं के चहेते पुलिस अधिकारियों पर सरकार महेरबान तो सख्ती से काम करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होती है। 

Similar News