AAP विधायक अलका लांबा ने 'हनुमान चालीसा' का उड़ाया मजाक, जानिए उसके बाद

अलका लांबा ने ‘नई हनुमान चालीसा’ के शीर्षक से ट्वीट लिखा है।

Update: 2017-07-22 07:28 GMT
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने एक ट्वीट के माध्यम से भारत के नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर तंज कसा है। लांबा ने ये ट्वीट 'नई हनुमान चालीसा' के शीर्षक से लिखा है। ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। कई यूजर ने उनपर राजनीति का स्तर गिराने का भी आरोप लगाया।
दरअसल चांदनी चौक से आप विधायक ने ट्वीट कर लिखा, 'जम कुबेर दिगपाल जहां ते। *कवि* कहि सके कहां ते।। तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय *राष्ट्रपति पद* दिन्हा।।' लांबा के इस ट्वीट पर यशवेंद्र सिंह लिखते हैं, 'मुझे समझ में आया खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे।' विवेक मिश्रा यशवेंद्र के ट्वीट का रिप्लाई कर लिखते हैं, 'बिल्ली बड़ी छिछोरी है। जिस थाली में खाती है उसी में छेद करती है।' 
वही राजपाल यादव लिखते हैं, 'कुछ और लिखिए इसमें मजा नहीं आया।' भारत लिखते हैं, 'भगवान से तो डरो।' सुरेश गिरी लिखते हैं, 'उस समय राजपद था अब राष्ट्रपति हो गया। क्योंकि उस समय राष्ट्रपति पद नहीं था। समय (देश) बदल रहा है।' वहीं तरुण पंत बसपा सुप्रीमो मायावती पंज कसते हुए लिखते हैं, 'कागज पकड़कर भाषण पढ़ने की आदत थी, किसी ने इस्तीफा पढ़वा दिया।' पियुष लिखते हैं, 'हिंदू धर्म का होने के नाते तुम्हें हनुमान चालीसा का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए।' 
श्याम लांबा लिखते हैं, 'एक बार कुरान या बाइबल या गुरु ग्रंथ साहब के बारे में ऐसा ही लिखकर देखों फिर पता चल जाएगा कैसे इंडिया गेट बनता है।' वहीं एक यूजर लिखते हैं, 'तुमने मेरी धार्मिक आस्था को गहरी चोट पहुंचाई है। या आप अपने शब्द वापस लें या माफी मांग ले। या कहिए आप नेता ऐसे ही बेशर्म हैं।' दूसरी तरफ गौरव राणा लिखते हैं, 'मैडम आप फालतू फुटेज खाने के लिए क्यों ट्वीट करती रहती हो। कुछ तो सोच लिया करो।' रॉनी लिखते हैं, 'सिर्फ दांत निकालो, जवानों की लाशों पर भी राष्ट्रपति पर भी। यहीं काम है आप को।'

Similar News