MCD चुनाव जीतने के बावजूद जश्न नहीं मनाएंगी BJP : मनोज तिवारी

Update: 2017-04-26 04:47 GMT
नई दिल्ली: दिल्ली MCD चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसमें बीजेपी को बड़ी बहुमत मिल रही है। वही दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अगर हम आज जीतते भी हैं तो जश्न नहीं मनाएंगे, क्योंकि छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में कई जवान शहीद हुए हैं। भगवान से मैंने सबके लिए दुआ मांगी है।

बता दे कि रविवार को मनोज तिवारी ने कहा था कि हमे लग रहा है कि बीजेपी को 225 के ऊपर सीटे आएंगी। तिवारी का कहना है कि पार्टी प्रत्याशियों को मोदी जी के चेहरे को वोट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ नहीं किया। वह केवल, बीमारियों पर डेंगू पर राजनीति कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जनता को धमकाने के बयान देते हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि हमने केजरीवाल के खिलाफ़ इस पर FIR कराई है।

वही हाल में ही कांग्रेस के दो दिग्गजों को बीजेपी पार्टी में शामिल करने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि हमे जो ठीक लगा हमने उसे ले लिया। बता दे कि हाल ही में कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश महिला शाखा अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह और पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Similar News