दिल्‍ली MCD चुनाव Live : CM अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइन्स में पूरे परिवार के साथ किया मतदान

Update: 2017-04-23 05:08 GMT
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम के लिए आज वोटिंग जारी है। इसके लिए 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइन्स में पूरे परिवार के साथ वोट डाला। दिल्ली में कुल 272 नगर निगम सीटें हैं जिनमें से 270 पर वोटिंग होनी है। इसमें साउथ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (SDMC), नॉर्थ दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) और ईस्ट दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (EDMC) के लिए वोटिंग होनी है। बता दे कि दिल्ली MCD पर पिछले दस सालों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। इस बार आम आदमी पार्टी बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान में है।

AAP का यह पहला नगर निगम चुनाव है। इसके अलावा कांग्रेस, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा), नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइडेट (जेडयू), योगेंद्र यादव की स्वराज पार्टी भी मैदान में है। स्वराज पार्टी का भी यह पहला चुनाव है। इस चुनाव में शिवसेना ने भी अपने उम्मीदवारों को उतारा है।

Similar News