प्रशासन की 'नो एंट्री' के बावजूद सहारनपुर जा रहे हैं राहुल गांधी, शामिल हो सकते हैं अखिलेश

Rahul Gandhi is going to Saharanpur Akhilesh may we join

Update: 2017-05-27 05:42 GMT
नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पुलिस और जिला प्रशासन की इजाजत न मिलने के बावजूद यूपी के हिंसा प्रभावित सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। हेलिकॉप्टर की परमिशन न मिलने के चलते वह सड़क के रास्ते सहारनपुर जा रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रभारी महासचिव गुलाम बनी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर भी हैं।


वहीं खबर है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी राहुल के साथ सहारनपुर यात्रा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में उनके दौरे को लेकर प्रशासन से टकराव के हालात बन सकते हैं। शुक्रवार को सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि राहुल को सहारनपुर आने की अनुमति नहीं दी गई है। बबलू कुमार को एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के स्थान पर लाया गया है, जिन्हें सहारनपुर की जातीय हिंसा और संघर्ष के मद्देनजर 24 मई को निलंबित कर दिया गया था।

बता दे, कि राहुल गांधी का कल शब्बीरपुर गांव जाने का कार्यक्रम था, जहां पांच मई को दलितों के मकानों को आग लगाई गई थी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल को 12.30 बजे सहारनपुर पहुंचना है। कांग्रेस के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने जाएंगे।

इस बीच प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हिंसा प्रभावित इलाके में किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अनुमति के बिना वहां जाने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि प्रभावित इलाकों में नेताओं के जाने से हालात फिर बिगड़ सकते हैं।

Similar News