सिविल सेवा दिवस के मौके पर राजनाथ सिंह ने लगाई अफसरों की क्लास

Update: 2017-04-20 09:17 GMT
नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार सरकारी सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। ऐसे में गुरुवार को विज्ञान भवन में 12 मिनट देर से प्रोग्राम शुरू होने पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। विज्ञान भवन में 11वें सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम का निर्धारित समय सुबह 9:45 था पर इसकी शुरुआत सुबह 9:57 पर हुआ था। राजनाथ सिंह ने कहा की ये कार्यक्रम समय से शुरू होना चाहिए था। लेकिन कार्यक्रम शुरु तो देर से हुआ।

उन्हीने कहा की अगर ऐसा नहीं होता तो शायद ठीक होता। पर क्या अब हमारे कमिटमेंट में कोई कमी आ गई हैं। इसको इंट्रोइंस्पेक्ट करना चाहिए। ये देरी आखिर क्यों हुई। ये बड़ा फोरम है जिसमें हम ये बात कह सकते हैं। उन्होंने कहा की बिरले लोग ही भारत में ऐसे हैं जो इतनी कम उम्र में इतना बड़ा मुकाम पा लेते हैं।

Similar News