NIA जांच में खुलासा: बेशुमार दौलत के मालिक हैं ये अलगाववादी नेता, जानिए कौन है सबसे अमीर नेता

Update: 2017-08-05 07:15 GMT

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं की करोड़ों की संपत्ति के बारे में खुलासा हुआ है। इसका खुलासा तब हुआ। जब टेरर फंडिंग के शक में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इन अलगाववादियों की जांच-पड़ताल शुरू की।

कश्मीर के अलगाववादी संगठन डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता शब्बीर शाह को हाल ही में टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि हुर्रियत के सभी छोटे-बड़े नेताओं पर एनआईए की गाज गिर चुकी है।

NIA जांच में खुलासा हुआ है कि कश्‍मीर में अलगववादियों के संगठन हुर्रियत के नेताओें में से एक शब्बीर शाह ने सिर्फ नाम ही नहीं कमाया बल्कि NIA का दावा है कि शब्बीर शाह ने बहुत सारी नामी-बेनामी संपत्ति भी कमाई है।

NIA की जांच के मुताबिक शब्बीर शाह सबसे अमीर अलगाववादी नेताओं में से है। अभी तक उनकी दो दर्जन संपत्तियों की जानकारी NIA को मिल चुकी है। जिनमें सन्नत नगर से लेकर बड़गाम, जम्मू, कादीपोरा, पहलगाम, श्रीनगर, अनंतनाग, नारबल और लारपोरा में उनके मकान हैं, उनकी दुकानें हैं या फिर जमीन है।

NIA का कहना है इन सब लोगों की कमाई इतनी नहीं है जितनी संपत्ति है इसलिए जांच की जा रही है। NIA ने सभी अलगाववादी नेताओं की संपत्ति की जानकारी जुटा ली है। इन लोगों के पास 200 से 300 करोड़ तक की नामी-बेनामी संपत्ति है। एनआईए का कहना है कि कई लोगों ने परिवार के नाम बड़ी संपत्ति खरीदी है। इनमें सैयद अली शाह गिलानी भी शामिल है। गिलानी की जमीन-जायदाद की देखभाल उनके छोटे बेटे नसीम खान करते हैं। उन्हें सोमवार को बुलाया गया है।

NIA की जांच के मुताबिक नसीम गिलानी के अपने 2 घर हैं और यूनीक नाम से स्कूल की चेन है। उनकी दो बेनामी संपत्तियां भी जांच में सामने आई हैं। जबकि बड़े बेटे नईम गिलानी की 8 संपत्तियों का ब्योरा है। वहीं दामाद अल्ताफ़ फंटूश की 5 अपनी और 3 बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है। संपत्ति की बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

इससे पहले सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। जिनमें गिलानी के दामाद अलताफ फंटूश, पीर सैफुल्लाह, बड़े बेटे नईम खान और मेहराज कलवाल की पुलिस हिरासत बढ़ा दी गई है। वहीं अलगवादियों के वकील रवि काजी ने कहा कि एनआईए की जांच खत्म हो जाने के बाद अयाज अकबर खानडे, शाहिद उल इस्लाम और बिता कराते को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Similar News