गाजियाबाद: गाजियाबाद नगर निगम ने सड़क से लेकर घर के सामने भी अस्थायी अतिक्रमण करने पर चार्ज व पेनल्टी लगाने की योजना बनाई है।बोर्ड बैठक में पास कराने के बाद ही लागू किया जाएगा।
योजना के लागू होने पर मकान मालिक को घर के सामने एक से ज्यादा वाहन खड़े करने पर शुल्क के साथ पेनल्टी भी देनी होगी। इसके अलावा शहर में जगह-जगह लगने वाले रेहड़ी-पटरी वालों से भी निर्धारित चार्ज लेने की योजना है।
जो दुकानदार अपनी दुकान के ठीक सामने की जगह किराए पर किसी को दे देते हैं उनसे भी प्रति फुट के हिसाब से चार्ज और पेनल्टी वसूल करने की योजना बनाई जा रही है। नगर निगम का प्लान है कि पेनल्टी नहीं देने पर दुगुना जुर्माना वसूला जायेगा। वही साप्ताहिक बाजार निगम के इजाजत के बिना नहीं लगेगा। इससे निगम को करोड़ो की राजस्व वसूली होगी।