विदाई के समय दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर सबके उड़े होश

शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी हो गई, लेकिन रेलवे स्टेशन पर दुल्हन ने ऐसी हरकत कर दी कि सब के होश उड़ गए। घरवालों को भी समझ न आया कि ये क्या हो गया।

Update: 2017-06-19 10:51 GMT
जींद: मामला हरियाणा के जींद का है। युवक की शादी देवरिया की लड़की से तय हुई। तय की गई तारीख पर शादी भी हो गई। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी हो गई, लेकिन रेलवे स्टेशन पर दुल्हन ने ऐसी हरकत कर दी कि सब के होश उड़ गए। घरवालों को भी समझ न आया कि ये क्या हो गया।

बता दे कि दुल्हन विदा हुई और बारात वापिस जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची कि दुल्हन का प्रेमी वहां आ गया। उसे देखकर दुल्हन उसके पास चली गई और दूल्हे के साथ जाने में आनाकानी करने लगी। दुल्हन ने कहा कि जबरदस्ती उसकी शादी कराई गई है और वह उसके साथ जाना नहीं चाहती। यह सुनकर सब के पैरों तले जमीन खिसक गई।

दूल्हे ने लड़की के परिजनों को इसकी खबर दी। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली तो पता चला कि युवती की बड़ी बहन की शादी गोरखपुर के झगहा निवासी एक व्यक्ति से हुई है।

युवती बहन के देवर से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है, लेकिन घरवालों ने उसकी शादी जींद के करन से करा दी। ​थाना प्रभारी नीतिश श्रीवास्तव ने कहा युवती और उसका प्रेमी फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में है। दोनों से बातचीत की जा रही है और दूल्हा वापिस लौट गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, वैसे मामला काफी उलझा हुआ है।

Similar News