फेसबुक पर LIVE होकर लगा ली फांसी, बहन ने कमेंट कर की रोकने की कोशिश

Update: 2017-04-17 06:21 GMT
सोनीपत : सोनीपत के देवनगर में रहने वाले 28 साल के युवक दीपक ने फेसबुक पर LIVE होकर फांसी लगा ली। इससे पहले दीपक ने घर की दीवार पर लिखा कि उसे दिल्ली पुलिस की एक महिला कर्मचारी और 2 अन्य पुलिसकर्मियों ने सुसाइड के लिए उकसाया। दीपक ने एक डायरी में भी टॉर्चर किए जाने की बात लिखी है। बहन और दोस्तों ने कमेंट कर रोकने की कोशिश की। मामला शनिवार का है। टाटा मोटर्स में सेल्समैन के तौर पर काम करने वाले 28 साल के दीपक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था।

दीपक ने घर की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें दिल्ली पुलिस की एक महिला कर्मचारी व 2 अन्य पुलिसकर्मियों पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सिटी थाना एसएचओ अजय मलिक का कहना है कि पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयान पर दिल्ली पुलिस की कर्मी उषा बोस, सुरेश वत्स व अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

दीपक की पत्नी का आरोप है कि उषा बोस, सुरेश व अरविंद उसे धमकी दे रहे थे। दीपक अकसर कहता था कि उसे जान का खतरा है, अगर उसकी मौत होती है तो उसके जिम्मेदार ये तीनों होंगे। बता दें कि उषा बोस दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल, सुरेश एएसआई के पद पर है। जबकि अरविंद भी दिल्ली पुलिस में है। दीपक की पत्नी का आरोप है कि उषा बोस और सुरेश के आपसी संबंधों से जुड़ी एक बात दीपक को पता थी, जिसके बाद उन्होंने दीपक को मारने की धमकी दी थी।

Similar News