BJP विधायक ने गोरक्षा के लिए दलितों की पिटाई को ठहराया जायज, मचा बवाल

Update: 2016-08-01 11:38 GMT
हैदराबाद: उना में दलितों की पिटाई का मामला संसद से सड़क पर जहां तुल पकड़े हुए है वहीं हैदराबाद से भाजपा विधायक टी.राजा सिंह ने दलितों की पिटाई को सही ठहराया है। टी.राजा सिंह ने अपने एक बयान में उना की घटना को सही बताया है और उसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो भी गाय को मारेगा उसे उना के दलितों की तरह ही पीटा जाएगा। राजा ने ये भी कहा कि कुछ दलित ऐसे भी हैं जो गोरक्षा करते हैं।

विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया है। 
राजा सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो में कहा कि जो भी दलित गोमांस खाते हैं, गायों को मारते हैं उनको इसी तरह से पीटा जाएगा।

Full View

गुजरात की मुख्यमंत्री भी घटना में घायलों से मुलाकात कर चुकी हैं। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी उना का दौरा कर चुके हैं। अब यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी उना जाने की तैयारी में हैं। यूपी चुनाव को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही भाजपा के लिए यह बयान गले के कांटे के समान बन गया है।

Similar News