विवादित बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा, चार लोग जिंदा दफन

Update: 2016-07-09 05:45 GMT
मेरठ: आज सुबह मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कैंटोनमेंट बोर्ड के द्वारा आरआर कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान अंदर मौजूद आधा दर्जन लोग मलबे के नीचे दब गए।

इसकी सूचना जैसे ही लोगों को मिली वहां हंगामा खड़ा हो गया। जिसके बाद कैंटोनमेंट की टीम मलबे में दबे लोगों को देखते हुए मौके से भाग गई। बताते हैं कि इमारत को लेकर विवाद चल रहा था।

सुबह जैसे ही कैंट बोर्ड के कर्मचारियों ने इसे गिराना शुरू किया तो विरोध कर रहा एक दुकानदार व उसके कर्मचारी वहां से नहीं हटे। इस दौरान पिलर काटने से तीन मंजिल बिल्डिंग ढह गई और कई लोग उसमें दब गए।

इसके बाद पूरे कैंट क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम ने लोगों को मलबे से बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक अभी तक मलबे से 5 लोगों को निकाला गया है जिनमें से 4 के मरने की खबर आ रही है।

Similar News