जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में 2 जवान शहीद, 1 स्थानीय युवती घायल
घाटी में एक बार फिर सीरियल हमले हुए हैं। दो बार सुरक्षाबलों पर गोलीबारी के बाद तीसरा हमला कुलगाम में एक स्थानीय युवती पर हुआ है।;
जम्मू-कश्मीर: घाटी में एक बार फिर सीरियल हमले हुए हैं। दो बार सुरक्षाबलों पर गोलीबारी के बाद तीसरा हमला कुलगाम में एक स्थानीय युवती पर हुआ है। इस हमले के विषय में अब तक मिली सूचना के अनुसार युवती के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। पुलिस के इन जवानों पर रात साढ़े नौ बजे तब हमला किया गया जब मस्जिद में नमाज खत्म हुआ था। दोनों पुलिसकर्मी मस्जिद के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। इस आतंकी हमले में पुलिस के जवान सज्जाद शहीद हो गए।
वहीं दूसरा आतंकी हमला कुलगाम में किया गया। जहां आतंकियों ने पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। शब्बीर अहमद नाम के पुलिस के जवान को उसके घर पर ही गोली मारी गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शब्बीर अहमद को कुलगाम के बोगंड में उनके घर पर गोली मारी गई। पुलिसकर्मी को कई गोलियां मारी गई थी।
इससे पूर्व आतंकियों ने वीरवार शाम दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में हमला कर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के बुगंग गांव में पुलिसकर्मी अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आतंकियों ने वहां पहुंचकर पुलिस कर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।