जम्मू-कश्मीर में पुलिस पर ग्रेनेड से हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल

4 policemen injured in grenade attack in J&K;

Update: 2017-05-31 13:15 GMT
सोपोर : जम्मू-कश्मीर के सोपोर में पुलिस पर ग्रेनेड से हमला किया गया इस हमले में 4 पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। हमला पुलिस को निशाना बनाकर किया गया। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है।


बताया जा रहा है कि घटनास्थल से पुलिस स्टेशन काफी पास था। जिस वक्त पुलिस पट्रोलिंग करने के लिए जा रही थी तभी यह हमला हुआ। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभी तक यह भी नहीं पता चल पाया है कि घटना को अंजाम देने का मकसद क्या है। अभी तक इस बारे में पुलिस का कोई भी बयान सामने नहीं आया।

Similar News