जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में केबल कार के रोप पर पेड़ गिरने से केबिन गिरा, 5 लोगों की मौत, कई घायल
गुलमर्ग में बड़ा हादसा हुआ है दो गंडोला टॉवरों के बीच केबल कार की रस्सी पर पेड़ गिर जाने से पांच लोगों की मौत;
गुलमर्ग: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ा हादसा हुआ है दो गंडोला टॉवरों के बीच केबल कार की रस्सी पर पेड़ गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के कारण कई पर्यटकों के केबल कारों में फंसे होने की आशंका है। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।
Gulmarg (J&K): Five tourists died after a Gondola tower collapsed due to strong winds; rescue operation underway
— ANI (@ANI_news) June 25, 2017
सूत्रों ने बताया कि केबल कार सेवा बाधित हो गई है और बचाव अभियान जारी है। गुलमर्ग की गंडोला सेवा पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है। यहां गर्मियों में बड़ी तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं।