प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में 5 लोगों की मौत, चुनाव अधिकारी सहित 36 घायल
बडगाम : नौ राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसी बीच खबर आ रही है जम्मू-कश्मीर के बडगाम में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चुनाव अधिकारी सहित 36 लोग घायल हो गए है।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पोलिंग बूथ पर पेट्रोल बम फेंके गए। जिस दौरान काफी लोग घायल हो गए। वहीं जम्मू कश्मीर के बड़गाम में कुछ जगहों पर पत्थरबाजी की भी खबर आ रही है।
बता दें देश में नौ राज्यों की दस विधानसभा सीट और श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए रविवार को वोटिंग हो रही है। इस दौरान कई इलाकों से हिंसा की खबर आ रही है।