जम्मू-कश्मीर: भूस्खलन के कारण बाधित अमरनाथ यात्रा फिर से बहाल

मौसम में सुधार होने के बाद पहलगाम और बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा बहाल कर दी गई है, सुबह भारी बारिश के चलते पहलगाम,बालटल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा को निलंबित कर दिया गया था।;

Update: 2017-06-30 08:00 GMT

श्रीनगर: मौसम में सुधार होने के बाद पहलगाम और बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा बहाल कर दी गई है, सुबह भारी बारिश के चलते पहलगाम,बालटल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा को निलंबित कर दिया गया था। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बारिश के चलते दोनों मार्गों पर यात्रा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर रास्तों में फिसलन आ गई थी।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि बालटल और नुनवान आधार शिविर के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू करने से पहले एसएएसबी के कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन से संपर्क कर मौजूदा स्थिति का पता लगाने को कहा गया है। खराब मौसम के बीच कल 6000 श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ गुफा में हिमलिंग के दर्शन किए। राज्यपाल एनएन वोहरा ने तड़के प्रथम पूजा में भाग लेकर राज्य और पूरे देश में सुख-शांति की कामना किया।
वहीं रास्ते में पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु भूषण कोटवाल की मौत भी हो गई थी। पुलिस के अनुसार, गुरवार बालटाल से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल भूषण लाल जब रेलपथरी और बरारीमर्ग के बीच पहुंचे तो सुबह 6.20 बजे बारिश के चलते एक पहाड़ी से खिसका बड़ा पत्थर उन पर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भूषण लाल को बालटाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इससे पूर्व बुधवार देर रात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर संजुन कुमार सिंह अपने साथियों संग बरारीमर्ग से पवित्र गुफा की तरफ जा रहा थे कि अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें आधार शिविर बालटाल में बने स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार संजुन कुमार को हृदयाघात हुआ था।

Similar News