अनंतनाग: लश्कर के टॉप कमांडर जुनैद मट्टू को सेना ने घेरा, ऑपरेशन जारी
अनंतनाग में सेना और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में लश्कर के टॉप कमांडर जुनैद मट्टू को घेर लिया है;
अनंतनाग: दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले स्थित अरवनी गांव में सेना और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में जुनैद मट्टू को घेर लिया गया है। आर्मी के साथ पुलिस और CRPF के जवानों ने खुफिया जानकारी के आधार पर आज सुबह ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया। आशंका है कि यहां एक घर में मट्टू सहित तीन आतंकी छिपे हुए हैं। यहां कुछ गांव वालों ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध करते हुए पत्थरबाजी भी की।
बता दे, कि गुरुवार को कश्मीर में पुलिस दलों पर दो अलग-अलग आतंकी हमलों में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके में पुलिस टीम पर हुए आतंकी हमले में सज्जाद नाम के पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं। इसके अलावा कश्मीर के पुलगाम जिले में संदिग्ध आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाई जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस के जवान शबीर अहमद डार छुट्टियों पर घर आए हुए थे और आतंकियों ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के तत्काल बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शबीर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG)से जुड़े हुए थे।