श्रीगर: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, चेकिंग के दौरान उसके सामान से 2 ग्रेनेड मिले थे. जवान की पहचान गोपाल मुखिया के तौर पर हुई है. वह 17 JAK राइफल्स का जवान है और LOC के उरी सेक्टर में तैनात था.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने जा रहा था तो उसके बैग से चेकिंग के दौरान दो ग्रेनेड मिले. इसके बाद जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच के दौरान जवान ने कहा कि वह नदी से मछली पकड़ने के लिए ग्रेनेड का इस्तेमाल करने वाला था.