जम्मू-कश्मीर: त्राल में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया, सर्च अॉपरेशन जारी

कश्मीर के त्राल में आज सुबह सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया।;

Update: 2017-07-15 05:58 GMT
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के त्राल में आज सुबह सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सेना-पुलिस और CRPF ने साझा ऑपरेशन चलाया था। सूत्रों के अनुसार इलाके में 4-5 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। अधिकारियों ने बताया कि सेना रूटीन सर्च ऑपरेशन पर थी, जब आतंकियों ने फायर करना शुरू कर दिया। इसके बाद सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया। मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी है वही 2
 
की फिलहाल पहचान नहीं हुई है। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।
प्रशासन ने जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े आतंकी हमले की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया है। बिजबिहाड़ा से श्रीनगर और पंथाचौक-नौगाम- हैदरपोरा-बेमिना बाईपास और एचएमटी से गांदरबल मार्ग को संवेदनशील घोषित किया है। हमले के लिए आतंकी संगठनों ने तीन से चार दस्ते बनाए हैं। प्रत्येक दस्ते में दो से तीन आतंकी शामिल हैं। कुछ आतंकियों को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम और माच्छुवा में देखा गया है। सुरक्षाबलों ने सभी इलाके घेरकर तलाशी अभियान छेड़ रखा है।
वहीं, अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले में शामिल तीन आतंकियों की पहचान अबतक हो चुकी है और सेना और इलाके की पुलिस इन आतंकियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में त्राल में यह ताजा मुठभेड़ हुआ है। हमले में शामिल अबू इस्माइल की पहचान पहले ही हो गई थी, इसके बाद उसके दो और साथी आजाद मलिक और मजमिल मंजूर की पहचान हुई है। इसके बाद से ही सेना ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

Similar News