श्रीनगर: माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय सेना ने आज उत्तर कश्मीर के पुलवामा जिसे में स्थित माछिल सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है।;
श्रीनगर: भारतीय सेना ने आज उत्तर कश्मीर के पुलवामा जिसे में स्थित माछिल सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। सेना ने इस दौरान एक पाकिस्तान प्रशिक्षित विदेशी आतंकी को मार गिराया है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को सेना ने मार गिराया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहां और आतंकियों के छिपे होने और मारे जाने की आशंका है।
बता दे कि पिछले 6 महीने में जम्मू कश्मीर में 100 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सीमा पर तनाव का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान रह रहकर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। शुक्रवार को ही जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में राइफलमैन जयद्रथ सिंह शहीद हो गए थे।
वही पिछले एक हफ्ते के अंदर जम्मू कश्मीर में LOC पर पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में सेना के 6 जवान शहीद हो चुके हैं। 19 जुलाई को जम्मू के राजौरी सेक्टर में शशि कुमार पाक फायरिग में शहीद हो गए थे। इससे एक दिन पहले भी जम्मू के नौशेरा सेक्टर में पंजाब के मोगा के रहने वाले जसप्रीत पाक गोलीबारी में शहीद हो गए थे। इसी दिन कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में विमल सिंजाली शहीद हो गए थे। वहीं 17 जुलाई को पुलवामा के रहने वाले मुदस्सरअहमद जम्मू के राजौरी सेक्टर में पाक गोलाबारी का निशाना बने थे। इससे पहले 15 जुलाई को जम्मू के राजौरी सेक्टर में पुंछ के रहने वाले मुहम्मद नसीर शहीद हो चुके हैं।