DSP अयूब पंडित हत्या कांड में बड़ा खुलासा!, मेहबूबा सरकार पर लगा ये आरोप, जानिए क्या

जम्मू-कश्मीर पुलिस में डी.एस.पी. मोहम्मद अयूब पंडित को श्रीनगर में पिछले दिनों भीड़ ने बेदर्दी से मार डाला था। अब इस घटना में एक नया खुलासा हुआ है।;

Update: 2017-07-05 08:14 GMT
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस में डी.एस.पी. मोहम्मद अयूब पंडित को श्रीनगर में पिछले दिनों भीड़ ने बेदर्दी से मार डाला था। अब इस घटना में एक नया खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि जिस समय DSP पंडित को भीड़ मार रही थी, एक व्यक्ति ने उसका वीडियो बनाया था। राज्य सरकार को यह वीडियो मिला, लेकिन उसने जनता के गुस्से से डर कर इस वीडियो को नष्ट कर दिया।
बता दे कि सरकार के एक अधिकारी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। श्रीनगर के जामिया मस्जिद के बाहर 200 लोगों की भीड़ ने डी.एस.पी. पंडित की हत्या कर दी थी। 57 वर्षीय पंडित का शव श्रीनगर की मुख्य मस्जिद के बाहर मिला था। उनकी हत्या 23 जून को उस समय हुई जब लोग रमजान की पवित्र रात शब-ए-कद्र की नमाज अदा करने के बाद मस्जिद के बाहर इकठ्ठा हुए थे।
उस अधिकारी ने बताया कि उनके कपड़े फटे हुए थे और वह पूरी तरह नग्न थे। उन्हें बुरी तरह पीटा गया था। उनकी बाजू और पैर मुड़े हुए थे। उक्त अधिकारी ने पंडित की हत्या का वीडियो देखा था। इस अधिकारी की मानें तो उन्हें इस वीडियो को हासिल करने और इसे नष्ट करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ा। इस वीडियो को उस नागरिक ने रिकॉर्ड किया था जो कि राज्य में कई एजैंसियों के लिए मुखबिरी का काम करता है।

Similar News