बीफ़ के बाद अब मोमोज पर बैन चाहते हैं BJP विधायक, बताया- शराब और ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक!

Bjp-mlc-wants-momos-banned-says-they-cause-cancer;

Update: 2017-06-08 12:49 GMT
जम्मू-कश्मीर: सभी लोग मोमोज को पसंद करते हैं लेकिन बीजेपी के एक विधायक हैं जिन्हें मोमोज पसंद नहीं है। वह मोमोज को बैन कराने के लिए अभियान चला रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से BJP के विधान परिषद सदस्य रमेश अरोड़ा मोमोज पर प्रतिबंध लगाने के लिए वह अभियान चला रहे हैं। उनका कहना है कि मोमोज में कैंसर जनित मोनोसोडियम ग्लूटामेट या अजिनोमोटो पाया जाता है।

बता दे कि  मोमोज का अविष्कार नेपाल में हुआ है, लेकिन यह भारत में बहुत फेमस है। लगभग हर शख्स इसे खाना पसंद करते हैं। बीजेपी MLC ने आगे कहा कि मेमोरी लॉस होने की समस्या के अलावा लगातार 2-3 साल तक इसका सेवन करने पर पेट का कैंसर होने का खतरा रहता है। हमने पाया है कि यह शराब और नशीली दवाओं से भी ज्यादा हानिकारक है।

विधायक का कहना है कि चीनी भोजन में मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है, जिसे अजिनोमोटो के ब्रैंड नेम से बेचा जाता है, जो कि स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है। अजिनोमोटो एक तरह का सॉल्ट है, जो कैंसर समेत कई बीमारियों का कारण है। यही नहीं यह एक छोटे से सिर दर्द को माइग्रेन में परिवर्तित करने के लिए जिम्मेदार है।

हाल में ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बली भगत से मुलाकात की और मोमोज और चीनी स्ट्रीट फूड पर रोक लगाने की मांग की है। बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट ने 2007 में एक रिचर्स के बाद बताया था कि अजिनोमोटो से पेट का कैंसर होता है। साल 2004 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भी इसे असुरक्षित घोषित किया था।

Similar News