शुक्रवार की नमाज के बाद मैंन बाजार सोपोर में पुलिस और दंगाइयों में भिंडत

Clashes in main bazaar Sopore after Friday prayers;

Update: 2017-04-28 12:22 GMT
उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर के मुख्य बाजार में शुक्रवार की नमाज के बाद सभा करने को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. ये प्रदर्शन जुमें की नमाज के बाद हुआ. 

प्रदर्शनकारियों ने जामिया मस्जिद क्षेत्र से मैंन चौक से स्वतंत्रता नारे लगाते हुए मार्च करने की कोशिश की. लेकिन पहले से ही चौराहों पर  तैनात पुलिस बल ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. इसके परिणामस्वरूप गुस्से में आये प्रदर्शनकारियों ने पत्थरवाजी शुरू कर दी जिसका पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर विरोध किया. उनको आगे बढने से रोका. 


मिडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की नमाज उत्तर कश्मीर के बारामुल्ला जिले के पुराने जामई मस्जिद सोपान में हुई थी. नमाज के बाद सोपुर में पुराने जामिया मस्जिद क्षेत्र के पास इकट्ठे होकर आजादी के समर्थक नारे लगाने लगे. जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो मौजूद भीड़ ने पत्थरवाजी शुरू कर दी. जिस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर काबू पाया. 

रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए आंसू गैस के फायर और तीव्र आवाज के ध्वनि ग्रेनेडों का सहारा लेकर उत्तेजित युवकों को काबू में किया 

Similar News