बांदीपुरा में CRPF कैंप पर आतंकी हमला नाकाम, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी

CRPF kill 4 terrorists in Bandipora;

Update: 2017-06-05 05:00 GMT
बांदीपुरा: सोमवार तड़के आतंकियों ने बांदीपुरा के सुंबल इलाके में CRPF की 45 बटालियन के कैंप मे घुसने के लिए फायर किया। CRPF ने फिदायीन हमले को नाकाम कर 4 आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड से हमला किया, फिर भारी गोलीबारी की। पहले से ही सतर्क संतरी ने इस हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया।


इसमें दो विदेशी और दो स्थानीय हो सकते हैं। यह एनकाउंटर करीब 1 घंटे तक चला। बाद में सीआरपीएफ की मदद की लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस भी आ गई। मारे गए आतंकियों के पास से चार AK47 और दर्ज़नभर ग्रनेड के साथ भारी मात्रा मे गोला बारूद मिला है। 3 मई को ही आतंकियों ने कश्मीर के काजीगुंड में सेना के काफिले पर हमला कर दिया था, जिसमें दो जवान शहीद हुए और चार घायल।

इस बड़े आतंकवादी हमले को विफल करने और आतंकियों को ढेर करने के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। घटना की पुष्टि करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक शेष पॉल वैद ने ट्वीट किया, 'बांदीपोरा के सम्बल में सीआरपीएफ की 45 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चार आतंकवादियों को मार गिराया है जो सीआरपीएफ कैंप पर आत्मघाती हमले की कोशिश कर रहे थे।'

Similar News