'दंगल गर्ल' जायरा वसीम की कार डल झील में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं

Dangal Girl Jaira Wasim's car crash in Dal lake;

Update: 2017-06-10 10:51 GMT
कश्मीर: फ़िल्म दंगल से सभी के दिलों पर राज करने वाली फिल्म अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ हाल ही में एक हादसा हुआ, जिसमें लगभग उनकी जान जाते-जाते बची। दरअसल जायरा वसीम गुरुवार के दिन अपने एक दोस्त के साथ कश्मीर के डल झील के पास कार से घूम रही थी। अचानक जायरा की कार ने सीधे जाकर डल झील में जा गिरी।

आनन-फानन में आसपास के लोग दौड़े और जायरा और उनके दोस्त की मदद की। जायरा को डल झील से सुरक्षित निकाला गया और वो इस घटना में बाल-बाल बच गईं। जायरा ने बताया कि वो इस घटना में बाल-बाल बच गई हैं और खुद को खुशनसीब मानती हैं। साथ ही जायरा ने मदद करने वाले लोगों का भी शुक्रिया अदा किया।

बता दें कि इस साल जनवरी में जायरा ने महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। कुछ अलगाववादी उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। इस पूरे मसले पर आमिर खान जायरा के सपोर्ट में उतर आए और कहा कि आप मेरी रोल मॉडल हो। इसके बाद से कई नेता और अभिनेता उनके समर्थन में आ चुके हैं।

बता दें कि जायरा ने आमिर खान की 'दंगल' में पहलवान गीता फोगाट की युवा अवस्था का किरदार निभाया था। इस फिल्‍म में जायरा को उनके दमदार किरदार के लिए राष्‍ट्रीय अवार्ड से सम्‍मानित किया गया था। जायरा को बेस्‍ट सपोर्टिंग फीमेल एक्‍टर के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया था।

Similar News