टेरर फंडिंग: नहीं हो पाई अलगाववादियों की बैठक, मीरवाईज नजरबंद, मलिक पुलिस हवालात में

Do not meet separatists meeting Malik in police custody;

Update: 2017-06-05 08:24 GMT
श्रीनगर: NIA के  छापों से हताश कश्मीरी अलगाववादियों द्वारा  कटटरपंथी सईद अली शाह गिलानी के नेतृत्व में सोमवार को बुलाई गई  बैठक पुलिस के सख्त रवैये के चलते नहीं हो पाई। पुलिस ने उदारवादी हुर्रियत प्रमुख मीरवाईज मौलवी उमर फारुक को उनके घर में नजरबंद कर दिया जबकि जेकेएलएफ चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक को नजरबंदी भंग कर जबरन घर से बाहर निकलने पर हिरासत में ले लिया।


इससे पहले रविवार को एनआईए ने पाकिस्तान से फंडिंग के आरोप में अलगाववादी नेताओं और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। अलगाववादी नेता गिलानी के घर केवल परिजनों को जाने की इजाजत है। गिलानी के घर में बैठक के बाद अलगाववादी नेता प्रेस कॉनफ्रेंस करने वाले थे। पुलिस ने इस बैठक की जानकारी मिलते ही सैयद अली शाह गिलानी के घर पर जवानों को तैनात इसे सील कर गिया।

गिलानी घर में पहले से नजरबंद हैं। अलगाववादी नेताओं ने दावा किया था कि उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कश्मीर के लोगों को कमजोर करने के लिए व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।

Similar News