भूकंप के झटकों से दहला जम्मू-कश्मीर, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

Update: 2017-08-24 10:15 GMT

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके चलते राज्य के कई घरों में दरारें आ गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई। भूकंप आने पर लोग दहशत में आ गए और सभी जान बचाने के लिए अपने अपने घरों से बाहर आ गए।

भूकंप बीती देर रात करीब 2:28 बजे के आस-पास आई थी। जिसके बाद लोग देर तक घरों में जाने से कतराते रहे। इस बीच लोगों ने दूरदराज और आसपास में रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कर उनका हाल जाना और उन्हें सचेत रहने के लिए कहा।

किसी के भी चोट लगने या जानमाल को हुए नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र जमीन में 90 किलोमीटर की गहराई पर था।

Similar News