श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव में फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने किया मतदान

Update: 2017-04-09 08:24 GMT
श्रीनगर : देश में नौ राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान कई इलाकों में हिंसा की खबर भी आ रही है। वहीं श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव में फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने मतदान किया।

इससे पहले खबर आई थी जम्मू-कश्मीर के पाखरपुरा में हिंसक झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पोलिंग बूथ पर पेट्रोल बम फेंके गए थे, जिसमे कई लोग घायल हो गए। बडगाम के पाकेरपोरा इलाके के दलवान में पोलिंग स्टेशन के करीब प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में दो घायल हो गए है।

बता दें देश में नौ राज्यों की दस विधानसभा सीट और श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए रविवार को वोटिंग हो रही है। इस दौरान कई इलाकों में हिंसा की खबर आ रही है। वहीं जम्मू कश्मीर के बड़गाम में कुछ जगहों पर पत्थरबाजी की भी खबर आ रही है।

Similar News