जम्मू-कश्मीर : आज कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार आतंकवादियों को मार गिराया. सूत्रों से मिली ख़बर के अनुसार आतंकवादियों का एक समूह केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षा बलों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए. इलाके में खोज अभियान जारी है.
गौरतलब है कि रविवार को सात राज्यों की नौ विधानसभा सीटों और श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव संपन्न हो गए जिनमें से श्रीनगर क्षेत्र में मतदान के दौरान भीषण हिंसा हुई तथा सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 8 लोगों की जान चली गई. इसी के विरोध में अलगाववादियों ने आज से दो दिन बंद का आह्वान किया है. वोटिंग के दौरान कई जगहों पर लोगों ने पत्थरबाज़ी की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों को फायरिंग करनी पड़ी. नतीजा महज़ 7 फीसदी मतदान हुआ. सबसे ज्यादा हिंसा बडगाम जिले में हुई. जहां पांच लोग मारे गए.