जम्मू-कश्मीर: हिजबुल मॉड्यूल का पर्दाफाश, दो आतंकी गिरफ्तार
Hizbul module exposed in Hindwara;
जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में हिजबुल के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए सेना ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी सेना और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान हुई। बताया जाता है कि सेना और पुलिस को यह खुफिया जानकारी मिली थी कि हिजबुल का हंदवाड़ा मॉड्यूल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
J&K: 2 terrorists arrested after a joint team of Police & Army busted an active Hizb-ul-Mujahideen module, in north Kashmir's Handwara pic.twitter.com/8QNB3RBqJc
— ANI (@ANI_news) June 12, 2017
इसके बाद सुरक्षा एंजेंसियों ने सतर्कता बरतते हुए अपने जाल को फैलाया और अंतत: दोनों आतंकियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। दोनों आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि इन आतंकवादियों से पूछताछ में अहम खुलासे हो सकते हैं।
आपको बता दें कि इन दिनों एलओसी पर सेना ने कड़ी चौकसी बरतते हुए घुसपैठ की कोई कोशिशों को नाकाम किया है। पिछले एक हफ्ते के दौरान हुए एनकाउंटर में दर्जन भर से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। सेना के इस अभियान से घाटी में सक्रिय आतंकवादियों के मंसूबों को गहरा झटका लगा है।