दो लड़कियों के साथ बिस्तर पर लेटे IAS की तस्वीरें वायरल
मामला सामने आते ही नीरज को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से उधमपुर जिले के डीसी (डिप्टी कमिश्नर) पद से हटा दिया है...;
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अफसर नीरज कुमार की दो लड़कियों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। मामला सामने आते ही नीरज को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से उधमपुर जिले के डीसी (डिप्टी कमिश्नर) पद से हटा दिया है। वहीं, पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। Image Title
जम्मू-कश्मीर कैडर के आइएएस अधिकारी नीरज कुमार की दो लड़कियों के साथ नशे की हालत में बैड पर लेटे हुए तस्वीरें सामने आने के बाद ये तेजी ये वायरल हो गईं। नीली शर्ट पहने कुमार के साथ लड़कियां भी नशे में दिख रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने उनको डीएम पद से हटा दिया गया है। हालांकि तस्वीरें असली हैं या इनके साथ छेड़छाड़ की गई है, इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं है। मामले पर नीरज कुमार ने कोई कमेंट नहीं किया है।
2010 बैच के आईएएस अफसर नीरज कुमार इन दिनों जम्मू के उधमपुर जिले में डिप्टी कमिश्नर के पद पर थे। वे बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं।
नीरज कुमार को इस मामले की जांच पूरी होने तक डिविजनल कमिश्नर ऑफिस में अटैच किया गया है।