J&K: सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, 2 आतंकी ढेर, सेना के जवान भी शहीद
सेना के द्वारा आतंकी घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए 2 आतंकी को मार गिराया गया है;
कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना ने LOC के रास्ते आतंकी घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम किया है। सेना के द्वारा आतंकी घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए 2 आतंकी को मार गिराया गया है। सूचना के अनुसार इलाके में सेना के जवानों से आतंकियों की मुठभेड़ अब भी जारी है।
J&K: Infiltration bid foiled in Kupwara's Keran sector. Two terrorists gunned down. pic.twitter.com/ea1TwApUoR
— ANI (@ANI_news) June 22, 2017
बता दे कि रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। इलाके में सेना का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने कई आतंक-विरोधी अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
वही इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। इससे पहले कल रात भी जवानों ने एक घर में छिपे तीन आतंकियों को घेर लिया था। सुबह तीनों आतंकियों को जवानों ने मार गिराया। पिछले करीब महीने में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 45 आतंकवादियों को ढेर किया है।