जम्मू-कश्मीर: सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से चार आतंकी छुपे होने की आशंका, 1 महिला की मौत

अनंतनाग जिले के दलगाम गांव में रिहाइशी इलाके में दो से चार आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।;

Update: 2017-07-01 04:46 GMT
 जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ के बाद सेनाने सर्च आपरेशम शुरू किया है। अनंतनाग जिले के दलगाम गांव में रिहाइशी इलाके में दो से चार आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 1 महिला की मौत हो गई है।
एसएचओ फिरोज डार की शहादत के जिम्मेदार टॉप लश्कर कमांडर आतंकी बशीर लश्करी के भी छिपे होने की आशंका है। क्रॉस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई है।
सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के डेलगम गांव को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और खोज अभियान शुरू कर दिया है। पिछले महीने एसएचओ फिरोज डार सहित 6 पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए बशीर लश्कर जिम्मेदार है। घर में 4 आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने घर में धमाका भी किया है।
कुछ दिन पहले ही लश्कर आतंकी बशीर सुरक्षा बलों के हाथ से बचकर निकल गया था।

Similar News