पुलवामा में सेना का जवान एके-47 के साथ लापता, जांच शुरू

सेना का एक जवान और पुलवामा जिले का निवासी जहूर ठाकुर के बारामुल्ला के गंटमुल्ला स्थित अपने शिविर से एके-47 हथियार के साथ लापता है।;

Update: 2017-07-06 07:37 GMT
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में क्षेत्रीय सेना के एक जवान के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि क्षेत्रीय सेना का एक जवान और पुलवामा जिले का निवासी जहूर ठाकुर के बारामुल्ला के गंटमुल्ला स्थित अपने शिविर से एके-47 हथियार के साथ लापता है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

उत्तरी कश्मीर में एक सैन्यकर्मी के हथियरों संग अचानक लापता होने के बाद एलर्ट का एलान कर दिया गया है। पुलिस और सेना ने इस संदर्भ में अलग अलग मामले, दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। संबधित सूत्रों ने बताया कि लापता जवान का नाम जहूर अहमद ठाकुर है और वह दक्षिण कश्मीर में जिला पुलवामा का रहने वाला है। वह उत्तरी कश्मीर में जिला पुलवामा के अंतर्गत एलओसी के साथ सटे गंटमुला में सेना की 173 टेरीटोरियल रेजिमेंट में तैनात था।

बीती रात को वह अचानक ही अपनी सरकारी राइफल, मैगजीन,कारतूस,पाऊच और बीपी जैकेट समेत गायब हो गया। हालांकि संबधित अधिकारियों ने उसके लापता होने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए भागा होगा। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

Similar News