वायरल VIDEO: कश्मीरी क्रिकेटरों ने पहनी पाकिस्तानी जर्सी, गाया पाकिस्तानी राष्ट्रगान
जम्मू-कश्मीर : एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान प्लेयर्स के पाकिस्तान के पारंपरिक हरे रंग की जर्सी पहनने और पाक का राष्ट्रगान गाने से जुड़ा एक video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह विडियो कश्मीर के गांदरबल जिले का है। यह विडियो 2 अप्रैल का है, जब पीएम नरेंद्र मोदी चेनानी-नाशरी सुरंग के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। वही अलगाववादियों ने इस दिन घाटी में बंद का ऐलान किया था।
खबरों के मुताबिक, बाबा दरयाउद्दीन नाम की टीम के सदस्यों ने मैच के दौरान पाकिस्तान के पारंपरिक हरे रंग की जर्सी जबकि विपक्षी टीम ने सफेद रंग का ड्रेस पहना था। मैच से पहले लाउडस्पीकर पर ऐलान हुआ कि वहां 'सम्मान के तौर पर' पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजाया जाएगा। वहीं, टीम के एक सदस्य ने नाम सार्वजनिक न किए जाने की शर्त पर कहा, 'हमारी टीम चाहती थी कि हम अलग दिखें। हम साथी कश्मीरियों को यह दिखाना चाहते थे कि हम कश्मीर मुद्दा भूले नहीं है। इसलिए हमें यह थीम सही लगी। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।