बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू को सेना ने मार गिराया
सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकी कमांडर जुनैद मट्टू को मार गिराया;
कुलगाम: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकी कमांडर जुनैद मट्टू को मार गिराया है। बता दें कि इससे पहले आर्मी ने बुरहान वानी और सबजार जैसे बड़े आतंकियों को ढेर कर चुकी है। शुक्रवार सुबह आर्मी और पुलिस ने मट्टू को घेर लिया था, जिसके बाद अब उसे मार गिराया है।
बताया जा रहा है कि आर्मी ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा है, दूसरे आतंकी का नाम मुज़मिल बताया जा रहा है। सुरक्षा बलों को इस गांव में तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेरबंदी कर ऑपरेशन की शुरुआत की गई थी। कुछ गांव वालों ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध करते हुए पत्थरबाजी भी की।
बता दे, कि पिछले साल पुलिस वैन पर हुए हमले के पीछे जुनैद का हाथ माना जाता है। इस हमले में तीन पुलिस अधिकारी मारे गए थे। गुरुवार को कुलगाम में हुए हमले के पीछे भी मट्टू का हाथ माना जा रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। कश्मीर में पिछले कुछ हफ्तों में आतंकी वारदात में तेजी आई है।