श्रीनगर उपचुनाव के लिए मतगण्‍ाना जारी, फारूक अब्दुल्ला PDP के नज़ीर अहमद से आगे

Update: 2017-04-15 05:39 GMT
जम्मू कश्मीर : श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के वोटों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे से जारी है। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मतगणना हो रही है। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी के नज़ीर अहमद से 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला का मुकाबला पीडीपी के नज़ीर अहमद खान से है। पिछले लोकसभा चुनाव में यह सीट पीडीपी नेता तारिक हमीद कर्रा ने जीती थी। राज्य में हालिया हालात की वजह से इस वक्‍त इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।



यह सीट इसलिए अहम माना जा रहा हैं क्‍योंकि इस बार यहां से पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला मैदान में हैं। वहीं मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए भी उनकी लोकप्रियता के लिहाज से ये चुनाव अहम माना जा रहा है।

Similar News