कश्मीर: सुरक्षाबलों के काफिले को उड़ाने की साजिश नाकाम, दो आईईडी किये निष्क्रिय

पुलवामा में बारूदी सुरंग बिछाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया है। सड़क किनारे पांच-पांच किलो के बिछाए गए दो आईईडी को निष्क्रिय किया गया।;

Update: 2017-06-29 07:32 GMT
पुलवामा: कश्मीर के पुलवामा जिले में बारूदी सुरंग बिछाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया है। सड़क किनारे पांच-पांच किलो के बिछाए गए दो आईईडी को निष्क्रिय किया गया। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों के काफिले को उड़ाने की साजिश के तहत आतंकियों ने आईईडी लगा रखा था। आतंकियों ने किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश के तहत पुलवामा बाईपास पर डंगरपोरा में आईईडी लगा रखा था। सूचना पर सीआरपीएफ की 182 बटालियन, 55 राष्ट्रीय रायफल्स तथा पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो सड़क किनारे बिछाए गए आईईडी का पता चला।
तत्काल बाईपास पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाकर आईईडी को निष्क्रिय किया गया। हालांकि, पुलवामा बाईपास अमरनाथ यात्रा मार्ग से हटकर है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि आतंकी इस प्रकार की हरकत कर यात्रा मार्ग की सुरक्षा को चेक करने की मंशा रखते थे।

Similar News