उमर अब्दुल्ला का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- 35A को गलत तरीके से पेश किया

उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि भाजपा ने आर्टिकल 35A के मसले को जम्मू बनाम कश्मीर बना दिया है..;

Update: 2017-08-14 07:20 GMT
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर 35A केस को एक ऐसा मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है जो कश्मीर को तो फायदा पहुंचाएगा। लेकिन, जम्मू पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि भाजपा ने आर्टिकल 35A के मसले को जम्मू बनाम कश्मीर बना दिया है।
अमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदना चाहता है वह क्या कश्मीर के नियमों का पालन करेगा? यहां तक कि कश्मीर में रहने वाले लोग वहां सुरक्षित महसूस नहीं करते। उन्होंने कहा कि जो लोग कश्मीर में जमीन खरीदने की इच्छा रखते हैं उनसे लिखित में लेना चाहिए की कश्मीर में जमीन खरीदने और नौकरियों की तलाश करने से पहले वे जम्मू पहुंचेंगे।
उमर ने कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र को आर्टिकल 35 ए हटाने से लाभ नहीं होगा, मैं सिर्फ भाजपा के प्रोपगैंडा को ठीक कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हुर्रियत, जो कि भारत के संविधान में विश्वास नहीं करता है, उसका आर्टिकल 35 ए पर टिप्पणी करने का हक नहीं है।

Similar News