चैंपियंस ट्रॉफी में हार से बौखलाए पाकिस्तान ने हैक की NIT की वेबसाइट, लिखा- Go Modi Go!
Pakistan-based group hacks NIT Srinagar website, posts anti-India messages;
नई दिल्ली : पाकिस्तान के एक हैकरों के समूह 'साइबर स्कलज' द्वारा कश्मीर स्थित 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान' (NIT) की वेबसाइट को हैक कर लिया गया है। इस वेबसाइट को सोमवार दोपहर चतीन बजे के बाद हैक किया गया। हैक करने के बाद इस वेबसाइट पर लिखा गया 'GO MODI- GO MODI'।
इसके आगे लिखा, "आपको पता है कि आपको हैक क्यों किया गया है? कश्मीर को आजाद करो। आजादी हमारा लक्ष्य है। कश्मीरी केवल शैतानी 'हिंदुस्तानी फौज' से आजादी चाहती है। बच्चों का कत्ल बंद करो। महिलाओं के साथ दुष्कर्म बंद हो, मर्दो को कैद करना बंद होना चाहिए।"
नीच के छात्रों ने कहा कि अचानक वेबसाइट हैक होने पर हम सभी हैरान रह गए। हमें वेबसाइट पर हरे रंग की अंग्रेजी भाषा में लिखा आपत्तिजनक संदेश नजर आया।
हैकरों ने अपने को 'ऑल पाक साइबर स्कल्ज का सदस्य' बताया है। सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, 'साइट के हैक होने के बाद वेबसाइट को बंद कर दिया गया है और इसके पुन: बहाल किए जाने की प्रक्रिया जारी है।'