जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना ने दिया करारा जवाब
कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, सेना ने दिया करारा जवाब..;
जम्मू-कश्मीर की कृष्णा घाटी में पाकिस्तान की ओर से सुबह से फायरिंग हो रही है. भारतीय सेना भी लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने LoC का दौरा किया था.
पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर 5 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. इससे पहले जम्मू के नौशेरा सेक्टर की है, जहां पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए. जिस पर भारतीय सेना ने जोरदार पलटवार किया है. इसके पहले पाक रेंजर्स ने रविवार की सुबह करीब पौने दस बजे नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी जिले के भीमबेर गली सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. इस दौरान उसने छोटे और ऑटोमैटिक हथियारों से गोलीबारी की.
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से बिना उकसावे के की गई इस गोलीबारी का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है. खबर लिखे जाने तक सीमा पर गोलीबारी जारी थी.
#FLASH Ceasefire violation by Pakistan along the Line of Control in J&K's Krishna Ghati sector, from 6:20 am today. Indian army retaliating. pic.twitter.com/fYjoKpPfQG
— ANI (@ANI_news) June 12, 2017