जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पोलिंग बूथ पर फेंके गए पेट्रोल बम, दो घायल

Update: 2017-04-09 05:45 GMT
बडगाम : नौ राज्यों में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इसी बीच खबर आ रही है जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पोलिंग बूथ पर पेट्रोल बम फेंके गए। वहीं बडगाम के पाकेरपोरा इलाके के दलवान में पोलिंग स्टेशन के करीब प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में दो घायल हो गए है।

बता दें देश में नौ राज्यों की दस विधानसभा सीट और श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए रविवार को वोटिंग हो रही है। इस दौरान कई इलाकों में हिंसा की खबर आ रही है। वहीं जम्मू कश्मीर के बड़गाम में कुछ जगहों पर पत्थरबाजी की भी खबर आ रही है।


Similar News