जम्मू-कश्मीर में CRPF जवान पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया FIR

Update: 2017-04-14 05:35 GMT
जम्मू-कश्मीर : कश्मीर में हुई सीआरपीएफ के जवानों के साथ बदसलूकी को भारत का कोई भी नागरिक बर्दास्त नहीं कर पा रहा है। इस मामले में अभी अभी खबर आ रही है CRPF के जवानों के साथ बदसलूकी के मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बता दें सोशल मीडिया पर CRPF के जवानों के साथ बदसलूकी का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। जिसमें कश्मीर के कुछ युवक भारतीय जवानों के साथ मारपीट कर रहे हैं, उन्हें उकसा रहे है और उन्हें गालियां भी दे रहे हैं। इस पर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा था जवानों पर पड़ने वाले हर थप्पड़ का जवाब कम-से-कम 100 जिहादियों के खात्मे से होगा।



Similar News