सेना के जवानों ने की 'पत्थरबाज' की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

पत्थरबाजों को सेना अब उनकी भाषा में जवाब दे रही है। एक पत्थरबाज की जवान द्वारा पिटाई का वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है।;

Update: 2017-06-30 05:27 GMT
श्रीनगर: पत्थरबाजों को सेना अब उनकी भाषा में जवाब दे रही है। एक पत्थरबाज की जवान द्वारा पिटाई का वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। ईद के त्योहार के मौके पर भी कश्मीर में पत्थरबाज अपनी हरकत से बाज नहीं आए। कश्मीर के अनंतनाग की जंगलातमंडी में लोगों ने सी.आर.पी.एफ . कैंप पर पत्थरबाजी की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उनपर आंसू गैस भी छोड़ी। पत्थरबाज वहां पर मूसा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।
Full View
ईदगाह के पास पत्थरबाजी के दौरान दो सी.आर.पी.एफ. जवान घायल हो गए हैं। इसके अलावा घाटी में कई जगहों पर पत्थरबाजी की खबरें सामने आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्थरबाजों पर किए गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। श्रीनगर में पत्थरबाजों ने ईद के दिन भी सी.आर.पी.एफ. के जवानों पर हमला किया। 
श्रीनगर के ईदगाह का इलाके में पत्थरबाजों ने नमाज के पहले सुरक्षा के लिए तैनात सी.आर.पी.एफ. की टुकड़ी पर हमला किया। सी.आर.पी.एफ. के साथ-साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों पर पत्थरबाजों ने पत्थर बरसाए। पत्थरबाजी में सी.आर.पी.एफ. के 2 जवान घायल हो गए। 
खबर यह भी है कि इस पत्थरबाजी में स्थानीय पुलिस के 4 जवान और 1 आम नागरिक भी घायल हो गए हैं। पत्थरबाजों के झुंड को भगाने के लिए सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। लगभग 100 पत्थरबाजों के हुजूम ने सी.आर.पी.एफ. और जम्मू कश्मीर पुलिस पर नमाज शुरु होने से पहले ही ईद गाह इलाके में पत्थर बरसाने शुरू कर दिया। 
एक अधिकारी ने कहा कि पत्थरबाजों ने ईदगाह इलाके में नमाज शुरु होने से पहले ही जवानों पर पत्थरों से हमला शुरु कर दिया।पत्थरबाजों ने नमाज शुरु होने से पहले ही सुरक्षा के लिए तैनात सी.आर.पी.एफ . जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों पर हमला कर दिया जिसमें सी.आर.पी.एफ . के 2 जवान, कश्मीर पुलिस के 4 जवान और 1 आम नागरिक घायल हो गए हैं। 
पत्थरबाजों ने ईद के पवित्र दिन भी हिंसा करते हुए अपना असली चेहरा आवाम के सामने रख दिया है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार कश्मीर का माहौल बिगड़ा है। अभी हाल ही में कश्मीर के नौहटा में नमाज के दौरान ड्यूटी कर रहे डी.एस.पी. मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिससे माहौल बिगड़ा है।

Similar News