बुरहान की बरसी पर कश्मीर में आतंकी हमला, सेना के जवान और पत्नी की मौत, तीन घायल
आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर पाक सेना द्वारा भारतीय क्षेत्र में जमकर गोलाबारी की जा रही है। इस गोलाबारी में पति पत्नी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए है।;
पुंछ: आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर पाक सेना द्वारा भारतीय क्षेत्र में जमकर गोलाबारी की जा रही है। इस गोलाबारी में पति पत्नी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए है। भरतीय सेना द्वारा पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। शनिवार की सुबह पाक सेना ने पुंछ जिले के गुलपुर, चकना दा बाग व खड़ी करमाड़ा सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी।
बता दे कि पाक सेना ने सैन्य चौकियों को निशाना बनाने के साथ साथ रिहायशी क्षेत्रों को भी निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी। पाक सेना ने 120 एमएम के मोर्टार दागना शुरू कर दिया। इसी बीच एक मोर्टार मुहम्मद शौकत जो सेना का जवान है और इन दिनों अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था उसके घर गुलपुर में आकर गिरा। जिसमें मुहम्मद शौकत के साथ उसकी पत्नी की भी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस गोलाबारी से तीन अन्य लोग भी घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पुंछ में लाया गया है।
भारतीय सेना द्वारा भी पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। इसके बावजूद भी पाक सेना लगातार भारतीय क्षेत्र में गोलाबारी कर रही है। वहीं बांदीपोरा के हाजीन इलाके में आतंकवादी हमले में 2 जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आर्मी की पेट्रोलिंग पार्टी पर आंतकी ने अचानक हमला कर दिया। घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।