श्रीनगर: शोपियां और कुलगाम में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के शोपियां और कुलगाम जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया।;
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां और कुलगाम जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया। शोपियां में आतंकियों ने सेना और पुलिस की संयुक्त बल को निशाना बनाते हुए हमला किया है। इन आतंकी हमलों में तीन जवानों के घायल होने की खबर है। घायल होने वालों एक पुलिसकर्मी भी है।
वहीं कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक कॉन्स्टेबल पर फायरिंग कर दी। घायल कॉन्स्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। तीनों जगह की वारदातों को देखते हुए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया।
शोपियां में सेना और पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन के बाद वापस लौट रहे थे। तभी आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। आपको बता दें की सुरक्षाबल दक्षिण कश्मीर में आतंकियों को खदेड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैंं।