जम्मू-कश्मीर : दो जगह एनकाउंटर में तीन भारतीय जवान शहीद, एक आतंकी हुआ ढेर
क्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान तो वहीं पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया..;
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में दो जगह एनकाउंटर में तीन भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान तो वहीं पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया।
J&K : शोपियां में शहीद हुए जवानों की तस्वीर। #IndianArmy @adgpi https://t.co/ZL8zJeagHS pic.twitter.com/NW8RsjKKVk
— Special Coverage (@SpecialCoverage) August 13, 2017
शोपियां के अवनीरा गांव में आतंकी छिपे थे। सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए और तीन घायल हो गए। एक आतंकी भी सेना के जवानों ने ढेर कर दिया।
Two security personnel martyred, while three injured. One terrorist eliminated and two still hiding in adjoining house: J&K DGP SP Vaid