जम्मू कश्मीर: NIA ने हिरासत में लिए हुर्रियत पार्टी के तीन नेता

NIA ने अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की पार्टी तहरीक-ए-हुर्रियत के तीन नेताओं को हिरासत में लिया है।;

Update: 2017-06-28 03:55 GMT
श्रीनगर : नेश्नल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की पार्टी तहरीक-ए-हुर्रियत के तीन नेताओं को हिरासत में लिया है। श्रीनगर में जम्मू पुलिस ने तहरीक ए हुर्रियत पार्टी के अयाज अकबर जो कि सैयद अली शाह गिलानी के पीआरओ है, इसके अलावा उनके दामाद अल्ताफ फंटूश और मेहराजदिन कलवल को हिरासत में लिया है।
इससे पहले एनआई ने इसी महिने तीनों अलगाववादी नेताओं के घर छापा भी मारा था। इसके बाद अब इन तीनों नेताओं को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि हालिया दिनों में जम्मू-कश्मीर में हालात लगातार बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।


Similar News