जम्मू-कश्मीर में सेना की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर कमांडर बशीर लश्करी और आज़ाद मलिक ढेर

J&K : Two LeT terrorists, Bashir Lashkari & Azad Malik, gunned down by security forces during an encounter in Anantnag.;

Update: 2017-07-01 08:26 GMT
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में लश्कर कमांडर बशीर लश्करी और आज़ाद मलिक को सुरक्षाबलों ने मर गिराया है। इससे पहले, सेना ने आतंकियों की छिपे होने की जानकारी पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर राखी थी। मारे गए आतंकियों में बशीर लश्करी भी शामिल है। पुलिस ने इन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
सूत्रों के मुताबिक, सुबह सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक घर के अंदर 2-3 आतंकी छिपे हैं। जिसके बाद 9 राष्ट्रीय राइफल्स और अनंतनाग पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरु करते हुए घर पहुंचे।
सुरक्षा बलों के वहां पहुंचने पर उनकी और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई थी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने लश्कर कमांडर बशीर लश्करी को घेर लिया गया था।
घर के अंदर पुलिस को ताहिरा नाम की एक महिला और बुज़ुर्ग मिले। जिसको आतंकियों ने घेर रखा था। पुलिस को देखते ही आतंकियों ने गलीबारी की। जिसके बाद सेना की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। गोलीबारी के दौरान ताहिरा की मौत हो गई।

Similar News